जौनपुर, जून 26 -- जौनपुर, कार्यालय संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के भंडारी स्टेशन के पास वाजिदपुर उत्तरी इलाके के एक घर में कुछ दिनों से सेक्स रैकेट संचालित किए जाने की सूचना मिल रही थी। पुलिस और प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए गुरुवार को एक मकान में छापेमारी की। इस दौरान एक जोड़ा अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाया गया। मौके से एक महिला पकड़ी गई जो इस अवैध धंधे को संचालित कर रही थी। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। लाइन बाजार थाना क्षेत्र में भी चार रेस्टूरेंटों में छापा मारकर प्राइवेट केबिन बंद करायी गई। यह भी पढ़ें- देह व्यापार में बगहा के तीन समेत पांच नेपाल में धराये

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...