सेक्स रैकेट के विरोध पर मारे गए बंटी की मौत के बाद ASI समेत 4 सस्पेंड, 100 मीटर पर होकर भी पुलिस ने कुछ नहीं किया
पटना, जुलाई 14 -- पटना के चर्चित बंटी हत्याकांड में अब पुलिसवालों पर गाज गिर रही है। बता दें कि राजधानी पटना में सेक्स रैकेट का विरोध करने पर बदमाशों ने पहले बंटी को अगवा किया था और फिर उनकी हत्या कर उनके शव को मिट्टी में गाड़ दिया था। बंटी का शव मिलने के बाद कोहराम मच गया था। परिजनों में काफी आक्रोश भी देखने को मिला था। साथ ही साथ पुलिस की कार्यशैली पर सभी सवाल उठे थे। अब सिटी एसपी की अनुशंसा पर एएसआई समेत 4 पुलिसवालों को सस्पेंड कर दिया गया है। दरअसल 6 जुलाई को पटना जंक्शन के पास स्थित दूध मंडी के पास से बंटी का अपहरण हुआ था। इसका एक वीडियो भी सामन आया था। इस वीडियो में कुछ लोग बंटी से हाथापाई करते और फिर उनको अगवा करते नजर आए थे। न्यू करबिगहिया इलाके में रहने वाले बंटी के परिजनों का कहना है कि बंटी स्टेशन के आसपास चल रहे देह व्यापार का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.