पटना, जुलाई 13 -- पटना में सेक्स रैकेट का विरोध करने पर बंटी को अगवा कर उसकी हत्या करने के मामले में अब सियासत गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार की सम्राट चौधरी सरकार को घेरा है। तेजस्वी यादव ने बंटी की पत्नी से फोन पर भी बातचीत की है। बंटी की रोती-बिलखती पत्नी से फोन पर हुई बातचीत का एक वीडियो भी तेजस्वी यादव ने अपने एक्स हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बंटी कुमार की पत्नी गमगीन हैं और बिलख-बिलख कर रो रही हैं। तेजस्वी यादव ने गमजदा बंटी कुमार की पत्नी का ढांढस बंधाया है। इसी के साथ सम्राट चौधरी सरकार को घेरते हु तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया है कि सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है। तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा, 'पटना के करबिगहिया में सत्ता और पुलिस के संरक्षण में संचालित सेक्स रैकेट का विरोध करने पर...