सेक्स रैकेट के विरोध पर बंटी की हत्या के बाद ऐक्शन में पटना पुलिस, ब्यूटी पार्लर और स्पा सेंटर पर रेड
वरीय संवाददाता, जुलाई 14 -- पटना में सेक्स रैकेट का विरोध करने पर बंटी कुमार की हुई हत्या के बाद पुलिस यहां अब ऐक्शन में है। इसी के तहत पार्लर और स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सोमवार की शाम विशेष छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान कोतवाली, जक्कनपुर, गांधी मैदान सहित करीब एक दर्जन थाना क्षेत्र में पुलिस की टीम ने इलाके में स्थित पार्लर और स्पा सेंटर में रेड की। इस दौरान पुलिस ने गांधी मैदान थाना क्षेत्र स्थित के पार्लर से महिला सहित दो को हिरासत ले लिया। फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है। सेक्स रैकेट का विरोध करने पर कोतवाली थाना क्षेत्र से अपहरण के बाद दुकानदार बंटी की हत्या कर दी गई थी। इस घटना के मद्देनजर मध्य पुलिस ने सोमवार की शाम तलाशी अभियान चलाया। इसका नेतृत्व सेंट्रल एसपी ममता कल्याणी ने किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.