पीटीआई, अप्रैल 9 -- दिल्ली पुलिस ने सेंट्रल दिल्ली के सदानंद मार्ग क्षेत्र में मानव तस्करी और सेक्स रैकेट का भंडोफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 8 युवतियों का रेसक्यू किया है जिसमें एक 17 वर्षीय नाबालिग भी शामिल है। पुलिस को अजेमेरी गेट इलाके के पास एक बिल्डिंग में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली थी जिसके बाद ही यह छापेमारी की गई। एक अधिकारी ने बताया, 'सूचना के आधार पर, कमला मार्केट पुलिस स्टेशन की एक टीम ने अन्य यूनिट के साथ मिलकर संदिग्ध बिल्डिंग पर छापा मारा। पुलिस के मुताबिक, छापेमारी के दौरान बिल्डिंग के भीतर महिलाएं और पुरुष मिले। वेरिफिकेशन के बाद पता चला कि बिल्डिंग में संगठित सेक्स रैकेट और तस्करी का धंधा चल रहा था। पुलिस ने बताया कि पश्चिम बंगाल से तस्करी करके लाई गई 17 वर्षीय लड़की समेत आठ महिलाओं का रेस्क्यू किया ग...