कोडरमा, फरवरी 26 -- कोडरमा। नेशनल साइंस ओलम्पियाड में सेक्रेड हार्ट स्कूल, झुमरी तिलैया के कक्षा 6 से 10 तक के कुल नौ विद्यार्थियों ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। गोल्ड मेडल हासिल करने वाले विद्यार्थियों में आराध्या श्री, दिव्यांशु भारती, ज़ारा अहमद, अर्नव राज, ओम कुमार, वंश राज, वाशु गौतम, आशुतोष यादव एवं मोहित राज शामिल हैं। विद्यालय के प्राचार्य प्रमोद शर्मा ने भी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। विद्यालय परिसर में आयोजित एक सम्मान समारोह में झुमरी तिलैया नगर निगम के सहायक नगर निर्देशक राकेश कुमार ने सभी मेधावी छात्रों को प्रमाण-पत्र एवं पदक प्रदान किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.