बुलंदशहर, फरवरी 12 -- गुरुवार को नगर सेक्रेड हार्ट्स स्कूल में इंटर स्कूल स्पोर्ट्स मीट का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि हरि अंगिरा, अध्यक्ष वेदिका सिंह व प्रधानाचार्य अंकित शर्मा ने मशाल जलाकर किया। प्रतियोगिता में सेक्रेड हार्ट्स, एसबी स्कूल, मदर्स प्राइड, वात्सल्य और किड्स कैसल स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लिया। छात्र-छात्राओं ने 100, 200, 400 मीटर रेस, रिले रेस, फ्रॉग रेस और थ्री लेग रेस जैसी विभिन्न स्पर्धाओं में अपना दमखम दिखाया। मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और आत्मविश्वास के लिए आवश्यक हैं। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.