गाजीपुर, फरवरी 16 -- गाजीपुर। विकासखंड सदर के ग्राम सभा फत्तेपुर अटवा में सोमवार को सेक्रेटरी के खिलाफ ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। पंचायत भवन पर पहुंचे आक्रोशित ग्रामीणों ने सेक्रेटरी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जानबूझकर परेशान करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से जांच कर दोषी कार्रवाई की मांग की। कहा कि बार-बार निवेदन के बाद भी कुटुंब रजिस्टर का नकल नहीं दे रहे हैं। फत्तेपुर अटवा में स्थित पंचायत भवन ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी की मौजूदगी में ग्रामीणों की बैठक हुई। इसमें ग्राम प्रधान ने कहा कि सेक्रेटरी मेरा भी फोन रिसीव नहीं करते है। ग्रामीणों ने कहा कि एक ओर जहां एसआईआर की नोटिस मिली है, जिसके जवाब के लिए कुटुंब रजिस्टर का नकल सहित अन्य कागजात की जरूरत होती है। जिसके लिए ग्रामीण पंचायत भवन सहित अन्य कार्यालयों का चक्कर लगा र...