सेक्टर-94 से चरखा गोलचक्कर तक सड़क सुधरेगी
नोएडा, मई 27 -- नोएडा, विक्रम शर्मा। सेक्टर-94 में अंतिम निवास गोलचक्कर से लेकर चरखा गोलचक्कर तक सड़क को बेहतर किया जाएगा। चरखा गोलचक्कर एक्सप्रेसवे से लगा है। इसके अलावा डिवाइडर और किनारों को दुरुस्त की जाएगी। नोएडा प्राधिकरण ने 30 मीटर चौड़ी सड़क पर यह काम करवाने के लिए टेंडर जारी कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि इस सड़क को बेहतर बनाने के काम पर दो करोड़ 85 लाख 77 हजार रुपये की लागत आएगी। एजेंसियों से आठ जून तक आवेदन मांगे गए हैं। एक्सप्रेसवे पर ग्रेटर नोएडा की ओर से आकर कालिंदी कुंज की ओर जाने वाले वाहन चरखा गोलचक्कर होकर जाते हैं। इस सड़क की पिछले दो साल से मरम्मत नहीं हुई थी। इस वजह से कई जगहों पर उखड़ी हुई है। इस सड़क को बेहतर बनाने का काम वर्क सर्किल-9 की तरफ से कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.