फरीदाबाद, मार्च 5 -- फरीदाबाद। सेक्टर-9 के निवासियों के लिए राहत भरी खबर है। पिछले कई सालों से जर्जर गलियों और धूल-मिट्टी की समस्या झेल रहे सेक्टर के लिए नगर निगम ने कायाकल्प की योजना तैयार की है। मुख्य गलियों के साथ शिल्प रोड को नए सिरे से बनाया जाएगा। साथ ही गलियों के किनारों और कच्ची जगहों पर इंटरलॉकिंग टाइलें बिछाई जाएंगी।स्थानीय लोगों ने बताया कि सेक्टर की कई गलियां साइड से पूरी तरह टूटी हुई हैं और मुख्य रास्तों के साथ शिल्प रोड न होने से पैदल चलना भी दूभर है। बरसात में यहां दो-दो दिनों तक पानी भरा रहता है, जिससे बीमारियों का खतरा बना रहता है। निगम ने 500 गज की विभिन्न पॉकेटों की आंतरिक गलियों को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त करने की योजना तैयार की है। इंटरलॉकिंग टाइलें लगाने से भविष्य में मरम्मत या पाइपलाइन डालने के लिए सड़क को खोदन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.