सेक्टर 9 में शहीदे आजम भगत सिंह की जयंती पर किया गया याद
बोकारो, सितम्बर 28 -- सेक्टर-9 के बसंती मोड़ पर सोमवार को बोकारो विकास फोरम की ओर से शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में फोरम के पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रबुद्ध नागरिकों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। उपस्थित लोगों ने भगत सिंह के त्याग, साहस, राष्ट्रप्रेम और देश की आजादी के लिए दिए गए बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। फोरम के अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि भगत सिंह केवल महान क्रांतिकारी ही नहीं, बल्कि युवाओं के लिए साहस, विचार और राष्ट्रनिष्ठा के प्रेरणास्रोत हैं। उनका जीवन अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता है। यह भी पढ़ें- Pakur News: अभाविप महेशपुर नगर इकाई ने मनाई शहीद भगत सिंह की 119 वीं ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.