सेक्टर-9 के सांझा पार्क में सिंथेटिक ट्रैक निर्माण शुरू
फरीदाबाद, मई 10 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। सेक्टर-9 स्थित सांझा पार्क में सिंथेटिक ट्रैक निर्माण कार्य का रविवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। स्थानीय पार्षद मुकेश अग्रवाल ने आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों की मौजूदगी में कार्य की शुरुआत कराई। क्षेत्रवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे स्वास्थ्य और फिटनेस की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। पार्षद मुकेश अग्रवाल ने बताया कि सिंथेटिक ट्रैक बनने से बच्चों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को मॉर्निंग वॉक, दौड़ और व्यायाम जैसी सुविधाएं बेहतर तरीके से मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि पार्क को आधुनिक और सुरक्षित स्वरूप देने के लिए लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। यह भी पढ़ें- श्रीरामपुर खेल मैदान में चेंजिग रूम निर्माण का शुभारंभ आरडब्ल्यूए प्रधान र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.