फरीदाबाद, मार्च 21 -- फरीदाबाद। सेक्टर-87 क्षेत्र में पशु बाड़े से तीन भैंस चोरी होने का मामला सामने आया है। थाना खेड़ीपुल पुलिस ने पीड़ित जयप्रकाश की शिकायत पर चोरी का मामलादर्ज कर लिया है। पीड़ित ने बताया कि वह गांव बुढैना, सेक्टर-86 का रहने वाला है। फिलहाल सेक्टर-87 स्थित एसआरएस रॉयल हिल्स के पास बने शिव मंदिर के नजदीक रहता है। यहां वह अपने पशुओं का पालन-पोषण करता है । 18 और 19 मार्च की रात करीब 3:00 बजे चोर उनके तीन पशु चोरी कर ले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...