नोएडा, फरवरी 3 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-81 में अज्ञात वाहन ने कंपनीकर्मी को कुचल दिया। राहगीरों की मदद से घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। झांसी निवासी नितिन कुमार ने फेज-2 थाने में शिकायत दी कि वह बरौला गांव में परिवार के साथ रहते हैं। उनके पिता महेश कुमार एनएसईजेड मेट्रो स्टेशन के पास स्थित कंपनी में नौकरी करते थे। वह 27 जनवरी की रात करीब आठ बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद घर आ रहे थे। सेक्टर-81 में अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया। इससे महेश के सिर, हाथ और सीने में गंभीर चोटें आईं। महेश काफी देर तक सड़क पर तड़पते रहे। राहगीर उन्हें अस्पताल लेकर गए। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। सेक्टर-58 निवासी आदित्य कुमार ने एक्सप्रेसवे थाने मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.