फरीदाबाद, मई 17 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। सेक्टर-8 में सरकारी मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल बनाने के लिए मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी ने मंजूरी दे दी है। यह बहुमंजिला अस्पताल आधुनिक स्वास्थ्य उपकरणों से लैस होगा। अब इसके निर्माण को लेकर कागजी तैयारी शुरू होगी। इसके बनने से शहर की स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी। रविवार को सेक्टर-7 स्थित जनकल्याण मंदिर में विकास कार्यों के शुभारंभ को लेकर आयोजित जनसभा में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने यह जानकारी दी। गौरतलब है कि सेक्टर-12 में पिछले महीने हुई रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सेक्टर-8 में स्पेशियलिटी अस्पताल बनाने की घोषणा की थी। मंत्री विपुल गोयल की तरफ से आयोजित इस रैली में मंत्री गोयल ने मुख्यमंत्री के समक्ष अनेक मांग रखी थी, जिनमें अस्पताल का निर्माण भी शामिल था। केंद्रीय स्कूल खोलने, मनोरं...