फरीदाबाद, मार्च 24 -- फरीदाबाद। सेक्टर-76 क्षेत्र में टूटी और जर्जर सड़क के कारण स्थानीय निवासियों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के पास नेक्स्ट डोर मॉल सहित कई सोसायटियां स्थित हैं, जिनमें पार्क फ्लोर टू सोसाइटी और एडल डिवाइन कोर्ट सोसाइटी शामिल हैं। इन सोसायटियों में रहने वाले लोग रोजाना इसी खराब सड़क से गुजरने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की हालत लंबे समय से खराब है, लेकिन संबंधित विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा। कई बार शिकायत दर्ज कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। टूटी सड़क के कारण वाहन चालकों को विशेष रूप से परेशानी उठानी पड़ रही है। सड़क पर चलते समय वाहनों के खराब होने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। एडल डिवाइन कोर्ट सोसाइटी आरडब्ल्यूए प्रधान अभिषेक ने बताया कि यह समस्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.