फरीदाबाद, फरवरी 2 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर 7 में सड़कों पर लाइटों की समस्या से जूझ रहे राहगीरों के लिए राहत की खबर है। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) की ओर से सेक्टर-7 सहित दो सड़कों पर नई स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएगी। इसे लेकर योजना तैयार की गई है, जिस पर जल्द काम शुरू होगा। सेक्टर-7 सड़क को पिछले साल एफएमडीए की तरफ से बनाया गया। लेकिन अब तक इस पर स्ट्रीट लाइटें नहीं लगी है। इस कारण शाम ढलते ही अंधेरा छा जाता है, जिससे राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय निवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि अंधेरे के कारण हादसों की आशंका बनी रहती है, वहीं महिलाओं और बुजुर्गों को भी आने-जाने में असुरक्षा महसूस होती है। कई बार शिकायतें दर्ज कराई गईं, जिसके बाद अब जाकर इस समस्या के समाधान की दिशा में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.