गुड़गांव, अप्रैल 12 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। सेक्टर-68 और सेक्टर-69 को विभाजित कर रही मुख्य सड़क को गुरुग्राम-सोहना हाईवे से गांव बादशाहपुर के समीप जोड़ने की तैयारी गुरुग्र्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने शुरू कर दी है। इस मुख्य सड़क के निर्माण पर करीब 25 करोड़ रुपये की लागत आएगी। मुख्य सड़क के साथ-साथ सर्विस रोड, फुटपाथ और बरसाती नाला बनाया जाएगा। करीब दो किमी लंबी इस मुख्य सड़क का आधा किमी का हिस्सा बना हुआ था। करीब डेढ़ किमी लंबी सड़क का मामला अदालत में विचाराधीन था। स्टे हटने के बाद हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने जनवरी माह में अधिग्रहित जमीन पर बुलडोजर चलाया था। इसके बाद जमीन का कब्जा जीएमडीए को सौंप दिया था।जीएमडीए ने इस मुख्य सड़क के निर्माण को लेकर करीब 25 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार किया है। मुख्य कार्यकारी ...