नोएडा, अप्रैल 21 -- नोएडा, विक्रम शर्मा । दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से सटे सेक्टर-62 क्षेत्र में मेट्रो लाइन से संबंधित काम के कारण मंगलवार को जाम की समस्या हुई। जाम लगने पर यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को वैकल्पिक रूट से निकलने की अपील की। सेक्टर-62 मॉडल टाउन अंडरपास होकर गाजियाबाद की ओर जाने वाले रास्ते पर मेट्रो लाइन से संबंधित काम किया जा रहा है। ऐसे में यहां पर दो के बजाय एक लेन में ही वाहन चल रहे हैं। इससे जाम की समस्या हो रही है। सुबह-शाम यहां लंबे जाम की समस्या से लोगों को सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार शाम भी यहां लोगों को लंबे जाम में फंसना पड़ा। यह भी पढ़ें- एक्सप्रेसवे चौड़ीकरण के लिए ट्रैफिक पुलिस के सुझाव पर कराएंगे व्यवहार्यता अध्ययन इस रास्ते पर आम दिनों में लोगों को जाम का सामना करना पड़ता है, लेकिन पहले से ज्यादा दिक्कत बढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.