गुड़गांव, अप्रैल 25 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। शहर में प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। इसके बावजूद कुछ लोग नियमों की अनदेखी कर खुले में कूड़ा जलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सेक्टर-61 से सामने आया है। यहां एक टेंट संचालक द्वारा खुले में कूड़ा जलाने की पुलिस में शिकायत दी गई है। नगर निगम के ठेकेदार संदीप राठी ने इसकी शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात वह किसी काम से एसपीआर से गुजर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सेक्टर-61 में भारी मात्रा में धुआं उठता हुआ दिखाई दिया। उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी रोकी और पास जाकर देखा। वहां किसी ने भारी मात्रा में पड़े कूड़े के ढेर में आग लगाई हुई थी। इस आग से इलाके में काफी प्रदूषण फैल रहा था। उन्होंने बिना देरी किए स्थानीय लोगों और पुलिस के डायल 112 नंबर पर इसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.