नोएडा, जून 4 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। भारतीय किसान परिषद के नेतृत्व में किसानों ने गुरुवार को सेक्टर-6 स्थित प्राधिकरण के दफ्तर का घेराव किया। किसानों ने 10 प्रतिशत आबादी निस्तारण के भूखंड और हाईपावर कमेटी की सिफारिशें लागू करने की मांग की। आंधी-बारिश की वजह से प्रदर्शन कुछ घंटे में समाप्त हो गया। किसान शुक्रवार को भी घेराव करेंगे। भारतीय किसान परिषद के तत्वावधान में गुरुवार को किसानों ने नोएडा प्राधिकरण का घेराव किया। परिषद के अध्यक्ष सुखबीर खलीफा ने बताया कि यह आंदोलन 10 प्रतिशत आबादी भूखंड के पूर्ण निस्तारण, हाई पावर कमेटी की सिफारिशों को लागू करने, नियोजन विभाग द्वारा पांच प्रतिशत भूखंडों में अपनी इच्छानुसार आवंटन करने के विरोध में किया गया। यह भी पढ़ें- सेक्टर-6 में किसानों ने प्राधिकरण दफ्तर का घेरा उन्होंने बताया कि किसान हरौला ...