सेक्टर-58 से लेकर सेक्टर-67 में जलभराव नहीं होगा : मीणा
गुड़गांव, जून 29 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। इस मानसून में गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड पर विकसित सेक्टर-58 से लेकर सेक्टर-67 में जलभराव नहीं होने का दावा जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा ने किया है। उनके मुताबिक जल निकासी व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए व्यापक सुधार किए हैं। मानसून के दौरान सेक्टर-58 से लेकर सेक्टर-80 तक निगरानी रखी जाएगी। भारी वर्षा में जलभराव की स्थिति उत्पन्न नहीं होने दी जाएगी। मीणा ने बताया कि सेक्टर-58 से सेक्टर-67 तक बरसाती नाले बने हुए हैं। अत्याधिक वर्षा के दौरान स्थानीय स्तर पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न होती है। इसे ध्यान में रखते हुए संवेदनशील स्थानों पर आवश्यक तकनीकी सुधार एवं अतिरिक्त व्यवस्थाएं की हैं। सेक्टर-67 स्थित बेस्टेक सोसाइटी के पास मौजूदा पंप हाउस पर अतिरिक्त पंप एवं जनरेटर स्थापित किया जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.