फरीदाबाद, मार्च 29 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। खस्ताहाल सड़कों की समस्या से जूझ रहे सेक्टर-56 के निवासियों के लिए राहत की खबर है। लंबे समय से जर्जर और बदहाल पड़ी सड़कों को अब पूरी तरह से नए सिरे से तैयार किया जाएगा। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने सेक्टर की सभी मुख्य और आंतरिक सड़कों का पुनर्निर्माण शुरू दिया है, जिससे लोगों को बरसात के मौसम में जलभराव से राहत मिलने की उम्मीद है। सेक्टर-56 को एचएसवीपी द्वारा विकसित किया जा रहा नया क्षेत्र है, लेकिन सड़कों की हालत कई सालों से खराब बनी हुई है। अनेक स्थानों पर सड़कें पूरी तरह उखड़ चुकी हैं, जबकि अधिकांश हिस्सों में गहरे गड्ढे बन गए हैं। वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल चलने वालों को भी रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़कें इतनी खराब हो चुकी हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.