फरीदाबाद, मई 3 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। बरसात के मौसम में लोगों को जलभराव से राहत देने के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी है। योजना के तहत सेक्टर-56 में बड़ी मशीनों से सफाई कराई जाएगी। तीन महीने में काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस योजना पर करीब 41 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। सेक्टर-56 में लंबे समय से सीवर जाम और जलभराव की समस्या बनी हुई है। बरसात के मौसम में समस्या गंभीर रूप ले लेती हैं। मुख्य सड़कों के साथ गलियों में घुटनों तक पानी भर जाता है। दूसरी तरफ सीवर की नियमित रूप से सफाई न होने के कारण घरों में बैक मार रही है। इसे लेकर सेक्टरवासी कई बार हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) अधिकारियों को शिकायतें भी कर चुके हैं। लोगों की बढ़ती समस्या को देखते हुए अब प्राधिकरण ने कार्य शुरू करने की तैयारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.