सेक्टर-56 में चला सफाई अभियान, पार्षद ने दिलाई शपथ
गुड़गांव, मई 3 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। नगर निगम गुरुग्राम के नई सोच-नया शहर, स्वच्छ हरियाणा अभियान के तहत रविवार को जोन-4 के अंतर्गत वार्ड नंबर-21 के सेक्टर-56 स्थित सामुदायिक भवन में एक भव्य स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शहरवासियों, विद्यार्थियों और स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और पर्यावरण संरक्षण के लिए जनभागीदारी सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम में वार्ड-21 की निगम पार्षद सोनिया यादव ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शहर को साफ-सुथरा रखना केवल नगर निगम या सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह हर नागरिक का मौलिक कर्तव्य है। उन्होंने सभी से अपनी जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव लाने की अपील करते हुए कहा कि नागरिक अपने घरों में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.