सेक्टर-55 और राजीव कॉलोनी के सरकारी स्कूल नए सिरे से बनेंगे
फरीदाबाद, सितम्बर 25 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में शिक्षा विभाग ने कदम बढ़ाया है। सेक्टर-55 और राजीव कॉलोनी स्थित सरकारी स्कूलों के पुराने भवनों को नए सिरे से तैयार किया जाएगा। दोनों स्कूलों के नए भवन के निर्माण पर करीब 3.56 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद विद्यार्थियों को बेहतर और सुरक्षित शैक्षणिक माहौल मिल सकेगा। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने टेंडर आमंत्रित किया गया। बता दें कि सेक्टर-55 का प्राथमिक विद्यालय शिक्षा के मामले में जिले में सबसे बेहतर माना जाता है। विद्यालय का भवन नहीं होने से यहां के अध्यापकों को शिक्षा का माहौल तैयार करने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही हैं। इस स्कूल में करीब 1500 से अधिक विद्यार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.