गुड़गांव, मार्च 13 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। सेक्टर-51 और सेक्टर-52 की मुख्य सड़क के साथ लगती सर्विस रोड की मरम्मत की जाएगी। जहां पर सर्विस रोड नहीं है। वहां निर्माण किया जाएगा। मौजूदा समय में इस मुख्य सड़क पर सर्विस रोड बदतर अवस्था में है। इस वजह से आसपास विकसित रिहायशी क्षेत्रों के निवासियों को परेशानी होती है। इसके बनने के बाद आवागमन में राहत मिलेगी। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से इस मुख्य सड़क के दोनों तरफ सर्विस रोड के निर्माण और मरम्मत को लेकर टेंडर जारी किया है। 25 मार्च को इस टेंडर को खोला जाएगा। टेंडर आवंटन के बाद चिन्हित कंपनी को छह महीने के अंदर इस सर्विस रोड की मरम्मत करनी होगी। इस मुख्य सड़क की लंबाई करीब डेढ़ किमी है। सेक्टर-51 स्थित आर्टिमिस अस्पताल होने की वजह से इस म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.