गुड़गांव, दिसम्बर 5 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। गुरुग्राम के सेक्टर-45 स्थित ग्रीनवुड सोसाइटी के एक गेस्ट हाउस की बिल्डिंग में शुक्रवार दोपहर अचानक आग लग गई। आग की तेज लपटें उठते ही गेस्ट हाउस में मौजूद लोग घबराकर बाहर निकल आए। फर्नीचर, एसी और अन्य इलेक्ट्रिक उपकरण जल गए। घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-29 दमकल केंद्र से चार फायर टेंडर मौके पर पहुंचे। दमकलकर्मियों ने थोड़ी ही देर में आग पर काबू पा लिया। आग लगने की इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। गेस्ट हाउस संचालक के अनुसार आग लगने के कारण अंदर रखा फर्नीचर, बिस्तर, एसी, एलईडी और अन्य इलेक्ट्रिक उपकरण पूरी तरह से जलकर खाक हो गए। दमकलकर्मी सुभाष ने बताया कि शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। दमकल विभाग की टीम आग लगने के सही कारणों का पता लगाने के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.