नोएडा, मार्च 31 -- नोएडा। सेक्टर-44 के ए, बी, सी, छलेरा गांव और अन्य सोसाइटियों में सीवेज की समस्या के समाधान के लिए प्राधिकरण ने सम्पवैल बनवाया है। विधायक पंकज सिंह ने मंगलवार को इसका शुभारंभ किया। अधिकारियों ने बताया कि स्थापित सम्पपैल से संबंधित स्थानों से उत्सर्जित सीवेज का निस्तारण होगा। इस सम्पवैल की क्षमता 10 मिलियन लीटर प्रति दिन है। इसे सेक्टर-37 चौराहे और 44 की सोसाइटियों के बीच हरित क्षेत्र में 4 करोड़ 19 लाख रुपये की लागत से तैयार किया गया है। इसके शुरू होने से आने वाले समय में आबादी बढ़ने के बाद सीवेज की समस्या नहीं होगी। प्राधिकरण के महाप्रबंधक आरपी सिंह ने बताया कि शहर में 41 जगह सम्पवैल बने हुए हैं। अब इनकी क्षमता बढ़ाकर 55 की जाएगी। एक सप्ताह से दस दिन के अंदर सदरपुर गांव में यह लगाया जाएगा। बाकी सम्पवैल भी गांव के आसपास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.