नोएडा, मई 8 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। सेक्टर-42 के पास पुलिस को गुरुवार की रात 35 वर्षीय युवक का शव लहुलुहान अवस्था में मिला। पुलिस ने आशंका जताई है कि उसकी मौत सड़क हादसे में हुई। वहीं, कुछ लोग इसे हत्या का मामला मान रहे हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि आसपास के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा। पुलिस हादसा और हत्या दोनों पहलू पर मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- सड़क किनारे अज्ञात युवक का मिला शव, पहचान में जुटी पुलिस यह भी पढ़ें- उल्टी दिशा से आए वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत यह भी पढ़ें- सड़क किनारे मिला युवक का शव, हादसा या हत्या, जांच में जुटी पुलिस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...