सेक्टर-4 में खिलाड़ियों के लिए नई अकादमी खुलेगी
गुड़गांव, अगस्त 15 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। शहर में खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच देने की दिशा में एक और कदम बढ़ा है। सेक्टर-4 स्थित इक्वेस्टियन स्पोर्ट्स अकादमी को खेलो इंडिया सेंटर के लिए चुना गया है। इससे अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे और भविष्य में यहां जुड़ने वाले खिलाड़ियों के लिए सुविधाओं को मजबूत करने तथा प्रशिक्षण व्यवस्था को बेहतर बनाने की उम्मीद जगी है। जिले से इस योजना के लिए दो आवेदन सामने आए थे, लेकिन दस्तावेज और निर्धारित मानकों की जांच के बाद एक आवेदन में कमियां मिलने पर उसे आगे नहीं बढ़ाया गया। सभी आवश्यक मानक पूरे करने वाली सेक्टर-4 की अकादमी को मंजूरी दी गई है। खेलो इंडिया का उद्देश्य केवल खिलाड़ियों को मैदान उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि प्रतिभाओं की पहचान से लेकर उनके प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन तक एक मजबूत व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.