फरीदाबाद, फरवरी 16 -- फरीदाबाद। केशव भारद्वाज दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने शहर के सेक्टर-37 और डीएलएफ औद्योगिक क्षेत्र लाके में भविष्य में बिजली की जरूरतों को देखते हुए 33 केवी क्षमता के तीन नए बिजली घर बनाने की योजना तैयार की गई है। 66 केवी के बिजलीघरों के लिए पर्याप्त जमीन उपलब्ध न होने के कारण विभाग ने यह वैकल्पिक योजना बनाई गई है। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) ने इस संबंध में नगर निगम से उपयुक्त जमीन उपलब्ध करवाने की मांग की है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, 66 केवी के एक बिजली घर के निर्माण के लिए दो से तीन एकड़ जमीन की जरूरत होती है। जबकि 33 केवी का बिजली घर लगभग 1500 वर्ग गज में भी तैयार हो जाता है। यही कारण है कि विभाग ने 66 के बजाय 33 केवी के छोटे बिजलीघरों की योजना तैयार की है। ये प्रस्तावित बिजली घर डीएलएफ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.