फरीदाबाद, अप्रैल 18 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। सेक्टर-37 में ट्रैफिक जाम की समस्या को लेकर आरडब्ल्यूए और पुलिस की बैठक आयोजित की गई। जिसमें डीसीपी ट्रैफिक जयवीर सिंह राठी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने उन्हें बताया कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे बनने और आगरा नहर पर पुल बनने के बाद इस क्षेत्र में यातायात का दबाव काफी बढ़ गया है, जिससे आए दिन जाम की स्थिति बनती है। डीसीपी ट्रैफिक ने लोगों को जल्द समाधान का आश्वासन दिया। समस्या को देखते हुए आरडब्ल्यूए की मांग पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर कासिम ने क्षेत्र का दौरा किया। सेक्टर में सुबह-शाम सपना मार्केट के पास और बाईपास रोड जाम ज्यादा रहता है। यह भी पढ़ें- एल्सन चौक के पास रेलवे पुल के विस्तार को मंजूरी का इंतजार इसे लेकर ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने बताया कि सुबह और शाम के पीक आव...