गुड़गांव, मई 21 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। सेक्टर-37 के पेस सिटी एक औद्योगिक क्षेत्र में जलापूर्ति न होने संकट बढ़ गई है। उद्यमियों का आरोप है कि पानी की मोटर खराब होने के बाद ठीक नहीं कराया गया। पिछले पांच दिन से पानी की सप्लाई पूरी तरह से बंद है। हर बार यही बताया जाता है कि मोटर खराब हो गई है। इससे उद्योग क्षेत्र के 500 उद्योगों में काम करने वाले एक लाख से अधिक कर्मचारियों को परेशानी हो रही है। उद्यमी पानी की जरूरत को पूरी करने के लिए निजी टैंकरों से मनमाने दाम पर पानी खरीद कर रहे हैं। उद्यमियों का कहना है कि पांच मई को भी तीन दिन तक पानी सप्लाई बंद थी। अब 15 मई से फिर संकट बना हुआ है।

पानी की समस्या का विस्तार पेस सिटी वन दो में सुकु प्लास्टिक प्राइवेट लिमिटेड मालिक सुरेंद्र सैनी ने कहा कि जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, वैसे-वैसे जल संकट क...