फरीदाबाद, फरवरी 4 -- फरीदाबाद। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा, सेक्टर-37 की नई इमारत के निर्माण को लेकर उपायुक्त आयुष सिन्हा की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में भवन की योजना, डिजाइन और सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि विद्यालय की नई इमारत लगभग 1.6 एकड़ क्षेत्र में बनाई जाएगी। इसे स्टेट ऑफ द आर्ट बनाया जाएगा, ताकि छात्रों को बेहतर और सुरक्षित माहौल मिल सके। भवन में हवादार और सुरक्षित कक्षाएं, आधुनिक प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय, खेल मैदान और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उपायुक्त आयुष सिन्हा ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए। उन्होंने कहा कि काम तय समय में पूरा होना चाहिए और सभी सुरक्षा मानकों का पालन किया जाए। बच्चों की प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.