गुड़गांव, मई 1 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की तरफ से सेक्टर-37सी में वृद्धाश्रम बनाने की तैयारी की जा रही है। इस सिलसिले में डीपीआर तैयार करने के लिए एक सलाहकार कंपनी को टेंडर आवंटित कर दिया है। अगले दो महीने के अंदर डीपीआर बनकर तैयार हो जाएगी। एचएसवीपी ने सेक्टर-37सी स्थित अपैक्स आवर होम्स सोसाइटी के समीप वृद्धाश्रम बनाने के लिए करीब एक एकड़ जमीन का चयन किया है। इस वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के रहने के लिए कमरों का निर्माण किया जाएगा। कैंटीन और वाचनालय बनाए जाएंगे। वाचनालय में टीवी का बंदोबस्त किया जाएगा। इसके अलावा चैस, कैरम बोर्ड आदि खेलों के लिए एक अलग से कमरा बनाया जाएगा। कमरों के अंदर भी शौचालयों का निर्माण किया जाएगा। अभी यह तय नहीं हो सका है कि इस वृद्धाश्रम का संचालन एचएसवीपी की तरफ से किया जाए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.