सेक्टर-3 में एक माह के भीतर 10 बार फटी पानी की पाइपलाइन, लोग परेशान
नोएडा, जून 16 -- ग्रेटर नोएडा, रूपल राठी। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-3 में लगातार पेयजल की पाइपलाइन फटने की घटनाओं से लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि पिछले एक माह में करीब 10 बार पाइपलाइन फट चुकी है। सोमवार सुबह एक बार फिर पाइपलाइन फटने से सड़क पर पानी भर गया और कई घरों में जलापूर्ति बाधित हो गई। सेक्टर की निवासी नीलम यादव ने बताया कि डी-ब्लॉक में सुबह करीब 8 बजे पेयजल की पाइपलाइन फट गई। इसके चलते सड़क का एक हिस्सा धंस गया, जिससे लोगों का आवागमन प्रभावित हुआ। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण क्षेत्र के कई घरों में पेयजल की आपूर्ति भी बंद हो गई। लोगों का कहना है कि इस समस्या की शिकायत कई बार प्राधिकरण से की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है। लगातार पाइपलाइन फटने से लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.