सेक्टर-3 की मुख्य सड़क धंसने से गड्ढा हुआ
फरीदाबाद, जून 3 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। सेक्टर-3 से तिगांव को जोड़ने वाली मुख्य सड़क मंगलवार को अचानक धंस गई। इससे सड़क पर करीब 15 फुट का गहरा गड्ढा हो गया।
सुरक्षा के उपाय सड़क के बगल में ही सरकारी स्कूल है, इससे हादसे का खतरा बढ़ गया। ऐसे में स्थानीय लोगों ने ही गड्ढे के आसपास ईंटें लगाकर इसे घेर दिया है ताकि कोई गड्ढे में न गिर सके। यह सड़क नगर निगम के अधीन है। स्थानीय लोगों से सूचना मिलने पर बुधवार को नगर निगम और एफएमडीए की टीम मौके पर पहुंची और धंसे हिस्से के आसपास बेरिकेडिंग कर इसकी मरम्मत शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि गुरुवार तक सड़क फिर से दुरुस्त हो जाएगी।
गड़ढा होने का कारण वहीं, स्थानीय लोगों ने बताया कि सेक्टर 3 से तिगांव खाटू श्याम मंदिर को जोड़ने वाली यह मुख्य सड़क है। इससे रोजाना हजारों लोग आवजाही करते हैं। सड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.