सेक्टर-29 में टीन की चादरों से कवर करके कूड़ादान बनेगा
फरीदाबाद, मार्च 17 -- फरीदाबाद। सेक्टर-29 हुडा रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के नवनिर्वाचित प्रधान बलराज गुप्ता ने अपनी टीम के साथ निगम पार्षद अनिल नागर और निगम अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में कूड़े, सफाई, पार्कों के सौंदर्यीकरण, स्ट्रीट लाइट सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। सबसे पहले बलराज गुप्ता ने अपनी टीम पदाधिकारियों को सेक्टर के कार्य करवाने का अलग-अलग जिम्मा सौंपा। पार्षद अनिल नागर व निगम अधिकारियों ने कहा कि इन सभी के द्वारा आने वाली शिकायतों का तुरंत निवारण होगा। बलराज गुप्ता ने सामुदायिक केंद्र सेक्टर-29 की साइड में सफाई का मुद्दा उठाया। इस पर पार्षद अनिल नागर ने कहा कि वहां पर टीन की चादरों से कवर करके कूड़ादान बनाया जाएगा और उसके बाहर कूड़ा डालने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए वहां सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.