फरीदाबाद, अप्रैल 29 -- फरीदाबाद,धनंजय चौहान। सीवर ओवरफ्लो और जलभराव की समस्या से जूझ रहे सेक्टर वासियों के लिए राहत की खबर है। नगर नगम की ओर से सेक्टर-23ए और आसपास के इलाकों में लंबे समय से बनी सीवर लाइनों की सफाई कराई जाएगी। साथ क्षतिग्रस्त हो चुकी पुरानी लाइनों को बदल कर नई लाइन बिछाई जाएगी। दो करोड़ रुपये की योजना पर अगले महीने से कार्य शुरू होने की उम्मीद हैं। सेक्टर-23ए में पिछले कई वर्षों से सीवर ओवरफ्लो और जलभराव की समस्या बनी हुई है। सीवर का गंदा पानी आये दिन ओवरफ्लो होकर गलियों में भरा रहता है। वहीं बारिश के दिनों में हालात और भी खराब हो जाते हैं, जिससे सड़कों पर गंदा पानी भर जाता है, लोगों का आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों के कई बार शिकायतों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। हालांकि पिछले साल फ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.