गुड़गांव, मई 28 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। गुरुग्राम के सेक्टर 23ए में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है, जिससे स्थानीय निवासियों का जीना मुहाल हो गया है। पूरे सेक्टर में जगह-जगह कचरे के बड़े-बड़े ढेर लगे हुए हैं, जिससे हर तरफ भयंकर गंदगी और बदबू का माहौल बना हुआ है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष नीरू यादव ने इस गंभीर स्थिति को लेकर नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया, संयुक्त आयुक्त जयवीर और मुख्य सीएसआई हर्ष चावला को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है। निवासियों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद निगम प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। आरडब्ल्यूए नीरू यादव ने बताया कि सेक्टर 23ए में चारों तरफ फैली गंदगी की वजह से अब स्थानीय लोगों की सुरक्षा पर बड़ा खतरा मंडराने लगा है। इन दिनों भीषण गर्मी और गंदगी के कारण प्रभावित इलाकों से जह...