गुड़गांव, मई 7 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। नगर निगम गुरुग्राम ने नई सोच-नया शहर, स्वच्छ हरियाणा अभियान के तहत सेक्टर-22 मार्केट में एक विशाल स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान का आयोजन किया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बाजार क्षेत्र में साफ-सफाई को बढ़ावा देना, स्रोत पर ही कचरा अलग करने के प्रति लोगों को जागरूक करना और सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल को पूरी तरह से रोकना था। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त डॉ. जयवीर यादव ने उपस्थित दुकानदारों, स्थानीय निवासियों और राहगीरों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह हर नागरिक का नैतिक दायित्व है। डॉ. यादव ने कूड़ा प्रबंधन को प्रभावी बनाने के लिए लोगों से एक खास आदत अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोग अपने घरों और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.