गुड़गांव, अप्रैल 12 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। दिल्ली बोर्डर स्थित सेक्टर-21 की मार्केट का निगम द्वारा सौंदर्यीकरण और पुनर्विकास किया जाएगा। इसको लेकर निगम ने 39.78 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार किया है। एचएसवीपी के दायरे से निकलकर नगर निगम में शामिल होने के बाद, निगम की तरफ से पहली बार इस मार्केट का कायाकल्प किया जा रहा है। निगम योजना के अनुसार पार्किंग की मार्किंग के साथ मार्केट का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। मार्केट में फिलहाल वाहनों की बेतरतीब पार्किंग सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है। सही जगह निर्धारित न होने के कारण लोग अपनी गाड़ियां सड़क पर खड़ी कर देते हैं, जिससे बाजार में अक्सर जाम लग जाता है और पैदल चलने वालों को भी दिक्कत होती है। नगर निगम के इस नई योजना के तहत वाहनों की व्यवस्थित पार्किंग के लिए विशेष रूप से सफेद पट्टियों से मार्किंग ...