बोकारो, अप्रैल 1 -- बोकारो, प्रतिनिधि। मंगलवार को सेक्टर 2 में भगवान महावीर की जयंती मनायी गई। जैन मिलन केंद्र में जैन समाज की ओर से आयोजित 2625वें जन्म कल्याणक महोत्सव पर कई कार्यक्रम आयोजित हुए। इस अवसर पर भगवान महावीर के जीवन व उपदेशों का स्मरण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान महावीर की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर हुआ। इसके बाद प्रवचन व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया। जिसमें जैन समाज के बच्चों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जैन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर भाग लिया। जैन मिलन के सचिव आलोक जैन ने भगवान महावीर के अहिंसा, सत्य व अपरिग्रह के सिद्धांतों को अपनाने का संदेश दिया। बताया कि आज के समय में भगवान महावीर के विचार और भी अधिक प्रासंगिक हो गए हैं। उपस्थित अतिथियों ने शांति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.