बोकारो, अप्रैल 10 -- बोकारो, प्रतिनिधि। सेक्टर 2 स्थित गुरुद्वारा में वैशाखी पर्व को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। 14 अप्रैल को आयोजित होने वाले इस पावन पर्व को लेकर गुरुद्वारा प्रबंधन समिति व संगत के बीच खासा उत्साह देखा जा रहा है। पूरे परिसर की साफ-सफाई, सजावट व व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। गुरुद्वारा के सचिव गुरमेल सिंह ने बताया कि वैशाखी सिख समुदाय का एक प्रमुख पर्व है, जिसे श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन विशेष कीर्तन, अरदास व गुरु का लंगर आयोजित किया जाएगा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि इस बार लंगर व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए ऑटोमेटिक रोटी मशीन की व्यवस्था की गई है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.