सेक्टर 2सी डीएवी इस्पात पब्लिक स्कूल में 12वीं टॉपर्स सम्मानित
बोकारो, मई 15 -- सेक्टर 2सी स्थित डीएवी इस्पात पब्लिक स्कूल में गुरुवार को कक्षा 12वीं कला, विज्ञान व वाणिज्य के टॉपर्स विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार, कुमकुम, चंदन व पुष्प अर्पित कर किया गया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से मेधावी विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में कला संकाय की टॉपर श्रुति कुमारी, मीना कुमारी व कुमारी अनुष्का, विज्ञान संकाय के टॉपर नैतिक कुमार शर्मा, सलोनी कुमारी व प्रीति कुमारी तथा वाणिज्य संकाय के टॉपर राज कुमार, साक्षी सिंह व आरजू सिंह को सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या अनुराधा सिंह ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- विज्ञापन की खबर-12वीं की परीक्षा में टेऊमल वर्ल्ड स्कूल के छात्रों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.