नोएडा, मार्च 26 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-150 में बनी सोसाइटियों में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट यानी एसटीपी सही तरीके से काम नहीं कर रहे प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एक महीने से अधिक समय से इनकी जांच कर रहा है। एसटीपी से निकलने वाले पानी के नमूने फेल पाए गए। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी रितेश तिवारी ने बताया कि सेक्टर-150 में हुए हादसे के बाद से प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम लगातार जांच कर रही है। जिस स्थान पर युवराज मेहता की मौत हुई थी, वहां से भी पानी की गुणवत्ता जानने के लिए नमूने जांच के लिए लिए गए थे। जांच के दौरान महागुण मीडोज और एस गोल्फशायर सोसाइटी में एसटीपी चल नहीं रहे थे। इसके अलावा अंतरिक्ष ग्रैंड व्यू सोसाइटी और एस मेडली एवेन्यू मॉल में चल रहे एसटीपी से लिए गए नमूने जांच में फेल हो गए। संचालकों से जवाब तलब किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.