सेक्टर-144 में आवारा कुत्तों का आतंक
नोएडा, मई 27 -- नोएडा, उदय। सेक्टर-144 में आवारा कुत्तों का आतंक बना हुआ है। ये आए दिन लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं। लोगों ने प्राधिकरण से इस समस्या के समाधान की मांग की है। आरडब्ल्यूए के महासचिव भगत सिंह तोंगड़ ने बताया कि इलाके में आवारा कुत्तों की संख्या बहुत बढ़ गई है। इनके डर से लोग घर से निकलने में कतरा रहे हैं। प्राधिकरण उच्चाधिकारियों से मांग है कि संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश देकर समस्या का समाधान कराया जाए, ताकि लोगों को कुछ राहत मिल सके। यह भी पढ़ें- सेक्टर-144 में आवारा कुत्तों का आतंक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.