सेक्टर-144 में अवैध बाजार हटाया
नोएडा, जून 22 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। प्राधिकरण ने सेक्टर-144 में लग रहे अवैध बाजार पर सोमवार को कार्रवाई की। यहां सड़क के दोनों तरफ 20 से अधिक दुकानें लगी थीं। इसकी वजह से सड़क पर वाहनों के खड़े होने से जाम लग रहा था। प्राधिकरण के ओएसडी इंदु प्रकाश ने बताया कि सेक्टर-144 स्थित एनएसएल टेक जोन के सामने अवैध रूप से काफी संख्या में दुकानें लगी थीं। अवैध रूप से लग रहे इस बाजार को सोमवार को ध्वस्त कर दिया गया। बाजार में आने वाले लोगों से कमाई करने के लिए पार्किंग ठेकेदार द्वारा अधिक स्थान पर सड़क के दोनों तरफ पार्किंग करवाई जा रही थी। इसको भी हटवा दिया गया। ओएसडी ने बताया कि यह कार्रवाई होने के बाद सड़क पर लगने वाले जाम में कमी आएगी। इस तरह के अवैध बाजार में शहर में जहां भी लग रहे हैं, आने वाले दिनों में उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.