नोएडा, अगस्त 18 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-122 स्थित जनता फ्लैट में चौथी मंजिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए छह वर्षीय मासूम की उपचार के दौरान मौत हो गई। उसकी मां की शिकायत पर सेक्टर-113 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की धारा में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, बुलंदशहर की रहने वाली शालू पिछले कई वर्षों से सेक्टर-122 स्थित जनता फ्लैट में अपने दो बच्चों के साथ रहती हैं। उनके पति अलीगढ़ में रहते हैं। पति-पत्नी इस समय अलग-अलग रह रहे हैं। शालू घरों में काम करके परिवार का भरण-पोषण करती हैं। दो अगस्त की सुबह वह काम पर चली गईं। उस समय उनका छह वर्षीय बेटा दक्ष घर पर था। शालू के घर से निकलने के कुछ समय बाद एक व्यक्ति ने फोन कर उन्हें सूचना दी कि उनका बेटा दक्ष जमीन पर गिरा हुआ है और गंभीर रूप से घायल है। स...